फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJYM blows the CBSE chairman's effigy

भाजयुमो ने सीबीएसई चेयरमैन का पुतला फूंका

Wed, 04 Apr 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Apr 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
BJYM blows the CBSE chairman's effigy
पिथौरागढ़ में सीबीएसई चेयरमैन का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पेपर लीक मामले को लेकर भाजयुमो सीबीएसई के विरोध में आ गई है। इस मामले को लेकर संगठन ने प्रदर्शन के साथ ही सीबीएसई चेयरमैन का पुतला फूंका। उन्होंने सीबीएसई चेयरमैन को हटाने की मांग की।

विज्ञापन


बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता अपटेक तिराहे पर एकत्र हुए और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड अधिकारियों की लापरवाही के चलते पेपर लीक हुआ। लीक के खुलासे के बाद भी दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर लीक के बाद इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है।
विज्ञापन


इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। उनका समय और धन अधिक खर्च होगा। उन्होंने विद्यार्थियों की परेशानी और फजीहत का जिम्मेदार बोर्ड के अधिकारियों को ठहराया। इस दौरान जिला संयोजक योगेश भट्ट, नीरज पाठक, अरविंद बिष्ट, पारस पंत, जीत बिष्ट, पंकज पांडे, शुुुभम भट्ट, चंद्रमोहन, तनुज जुकरिया, हर्षदीप पुनेड़ा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed