फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP's double engine government is developing the state: Chuphal

भाजपा की डबल इंजन सरकार कर रही प्रदेश का विकास : चुफाल

Fri, 01 Dec 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP's double engine government is developing the state: Chuphal
डीडीहाट में संकल्प यात्रा में मौजूद विधायक और अन्य। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ डीडीहाट विकास खंड से किया गया। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक चुफाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड को विकसित राज्य के रूप में मजबूत करने का संकल्प लिया है। सीमांत क्षेत्रों के विकास में केंद्र सरकार की कई बहुआयामी परियोजनाएं कार्यरूप में चल रही हैं। संकल्प यात्रा के सानदेव, घिमाली, ननपापू पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सरकारी विभागों के स्टालों से ग्रामीणों को कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यात्रा के नारायण नगर पहुंचने पर ग्राम प्रधान कांडा मान सिंह बीबीएस कन्याल ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, लोकेश भड़ हरीश जोशी, संजय चुफाल, प्रवीन पानू, हरीश कन्याल, चंदन बसेड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


झूलाघाट पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। विकास खंड मूनाकोट का विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहुंचा। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी आशा मेहता ने लोगों को 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान झूलाघाट, कानड़ी, बनाड़ा, बलतड़ी, गेठीगाड़ा, सिमपानी, तालेश्वर, खर्कतड़ी, खोल्याकट्यानी आदि जगह से आए ग्रामीणों ने विभागीय विकास कार्यों की जानकारी ली। यहां ग्राम विकास अधिकारी कमलेश बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज धामी, प्रधान मजिरकांडा किरन भट्ट, सौरव भट्ट, मनोज जोशी, डाॅ. दिव्या नाथ, डाॅ. सचिन प्रकाश देवल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed