{"_id":"6adf92673d284ba09e0024aa","slug":"bjp-workers-burned-an-effigy-of-congress-national-president-kharge-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-148322-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का पुतला
Mon, 26 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने खरगे को मानसिक उपचार कराने की सलाह दी।
सोमवार को नगर के सिल्थाम तिराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। अब उन्होंने पीएम के स्व. पिता पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि खरगे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं इसलिए कांग्रेस को उनका मानसिक उपचार कराना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 60 साल तक सत्ता में काबिज रही कांग्रेस चाय बेचने वाले गरीब परिवार के व्यक्ति को प्रधानमंत्री के रूप में सहन नहीं कर पा रही है और उनके खिलाफ अभद्रता पर उतर आई है। सभी कार्यकर्ताओं ने खरगे से इस कृत्य के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राजेंद्र रावत, दीपिका बोहरा, इंद्र लुंठी, कविंद्र शाह, मनोज सामंत, रवि जंग आदि मौजूद रहे।