फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP workers burned an effigy of Congress national president Kharge

Pithoragarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का पुतला

Mon, 26 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burned an effigy of Congress national president Kharge
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने खरगे को मानसिक उपचार कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के सिल्थाम तिराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। अब उन्होंने पीएम के स्व. पिता पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि खरगे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं इसलिए कांग्रेस को उनका मानसिक उपचार कराना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 60 साल तक सत्ता में काबिज रही कांग्रेस चाय बेचने वाले गरीब परिवार के व्यक्ति को प्रधानमंत्री के रूप में सहन नहीं कर पा रही है और उनके खिलाफ अभद्रता पर उतर आई है। सभी कार्यकर्ताओं ने खरगे से इस कृत्य के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राजेंद्र रावत, दीपिका बोहरा, इंद्र लुंठी, कविंद्र शाह, मनोज सामंत, रवि जंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed