फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP trying to crush the voice of opposition: Sushma

भाजपा विपक्ष की आवाज को कुचलना चाह रही : सुषमा

Mon, 01 Apr 2024 02:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Apr 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
BJP trying to crush the voice of opposition: Sushma
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन और भारत जोड़ो अभियान की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा और सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। निर्णय लिया गया कि जीतेगा इंडिया बनेगा भारत अभियान और इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियां कांग्रेस के साथ मिलकर अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में उत्तराखंड में भारत जोड़ो अभियान के संयोजक भुवन पाठक ने कहा कि इससे पूर्व नैनीताल लोकसभा की बैठक हुई है। पिथौरागढ में आयोजित यह बैठक इसी कड़ी का हिस्सा है। सीपीआईएमएल के प्रभारी गोविंद कफलिया ने कहा कि देश में दस वर्ष का भाजपा का शासन लोकतंत्र को खोखला करने वाला साबित हुआ है। आम आदमी की जिलाध्यक्ष ले. सुषमा बिष्ट माथुर ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है वह दर्शाता है कि भाजपा विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है। आप के संजय सिंह, मनीष सिसोदिया को एक वर्ष से जमानत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक मयूख महर ने कहा कि इस चुनाव में पहली बार जिस तरह से गठबंधन के सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को खुला समर्थन दे रहे हैं वह देश में लोकतांत्रिक शक्तियों की जीत है। यह चुनाव देश में बदलाव का चुनाव है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, महेंद्र लुंठी, दीपक लुंठी, भारत जोड़ो अभियान के नंदिनी आर्या, गोपाल भाई सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed