फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP state spokesperson Joshi took a jibe at the MLA's dharna.

Pithoragarh News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने विधायक के धरने पर कसे तंज

Fri, 10 Nov 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
BJP state spokesperson Joshi took a jibe at the MLA's dharna.
पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी। संवाद
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने विधायक मयूख महर के धरने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल और हवाई सेवा शुरू करने के लिए सरकार प्रयासरत है। शीघ्र ही नैनीसैनी से हवाई जहाज उड़ेगा और बेस अस्पताल का भी संचालन होगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में जोशी ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेस चिकित्सालय, हवाई सेवा शुरू करने, शिक्षा, पेयजल, पार्किंग को लेकर चिंतित है। कहा कि विधायक को धरने पर बैठने से पूर्व एक बार सीएम या संबंधित विभागों के मंत्री से वार्ता करनी चाहिए थी। कहा कि विधायक के धरने पर बैठते ही सीएम ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उनसे वार्ता की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2017 में कांग्रेस सरकार के दौरान 70 करोड़ रुपये के बेस अस्पताल के लिए महज 3.10 करोड़ रुपये जारी किए गए। भाजपा सरकार ने अस्पताल का कार्य पूरा कर वहां डायलिसिस यूनिट, नर्स की नियुक्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड काल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया। जोशी ने कहा कि हवाई सेवा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री लगे हैं। पायलट को उड़ान के लिए 100 घंटे का अनुभव पूरा नहीं हो रहा था वह जल्द ही पूरा होने वाला है। कहा कि जल्द ही नैनीसैनी से हवाई सेवा चलेगी।

जोशी ने कहा कि हवाई पट्टी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा रहा था इसका भी विधायक ने विरोध किया। जोशी ने कहा कि बेस अस्पताल में 900 पदों का सृजन किया जाना है। इसको सुचारु करने के लिए उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, गणेश भंडारी, रघुवर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed