फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP's victory on five of the eight blocks of Pithoragarh

पिथौरागढ़ के आठ ब्लाकों में से पांच पर भाजपा का परचम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP's victory on five of the eight blocks of Pithoragarh
धारचूला में विजय जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ जिले के आठ विकासखंडों में से ब्लॉक प्रमुख की पांच सीटें जीतकर भाजपा ने अपना परचम लहराया। दो सीटों में कांग्रेस को सफलता मिली, जबकि एक में निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा रहा। ज्यादातर ब्लॉकों में भाजपा को कड़ी टक्कर मिली।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड में भाजपा की सुनीता कन्याल, डीडीहाट में बबीता चुफाल, धारचूला में धन सिंह धामी, बेड़ीनाग में विनीता बाफिला विजेता रहीं। इसके अलावा गंगोलीहाट में भाजपा की अर्चना गंगोला निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुनीं गई थीं। इस तरह से भाजपा ने पांच सीटों में कब्जा किया। जिले की तीन विण, मूनाकोट और मुनस्यारी की ब्लॉक प्रमुख की सीटें भाजपा के हाथों से निकल गईं।
विज्ञापन

विण में कांग्रेस समर्थित लक्ष्मी ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। मुनस्यारी में कांग्रेस की उम्मीदवार भावना देवी विजेता रहीं। यहां पर भाजपा को करारी शिकस्त मिली है, जबकि मूनाकोट में निर्दलीय नीमा वल्दिया ने ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा किया। डीडीहाट और धारचूला ब्लॉकों को छोड़कर शेष विकासखंडों में भाजपा को कड़े मुकाबले से गुजरना पड़ा। कनालीछीना ब्लॉक में भाजपा को केवल एक मत के अंतर से विजय मिली। डीडीहाट के साथ ही कनालीछीना सीट पर डीडीहाट के विधायक और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल की प्रतिष्ठा दांव पर थी। एक मत से भाजपा अपनी प्रतिष्ठा बचाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed