फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP's performance against PWD and municipal

लोनिवि और नगरपालिका के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Mon, 26 Sep 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
BJP's performance against PWD and municipal
लोनिवि और नगरपालिका के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भाजपा ने सोमवार को लोनिवि और नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की 21 ग्रामीण सड़कों का हवाला देते हुए कहा गया कि इनमें मानकों की अनदेखी की गई है। पांच लाख रुपये तक के काम बिना टेंडर के कराए जा रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता अपने चहेते ठेकेदारों का भला करने के लिए सारे नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 

नगरपालिका को निशाने पर रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जोशी ने कहा कि पालिका ने निर्माण कार्यों में टेंडर प्रक्रिया पर कोई ध्यान नहीं दिया है। 25 लाख रुपये से अधिक के काम में ई टेंडरिंग को लागू नहीं किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सामने दो करोड़ रुपये खर्च कर जो पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है उसमें 12 गाड़ियों को रखने लायक व्यवस्था भी नहीं होगी। सीमा सड़क संगठन की सड़कों पर टाइल्स लगाकर धन खपाया जा रहा है। नगर में सफाई की व्यवस्था बेहद खराब है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, गोलू पाठक, कमलेश वल्दिया, हरीश सिंह रावत, ललित धानिक, गोपू महर, डीके देवलाल, मनोज सामंत आदि शामिल थे। बाद में इन समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed