फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP members of the police to control the sweat released

भाजपाइयों को काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने

Fri, 16 Sep 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
BJP members of the police to control the sweat released
पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर रहे भाजपाइयों से पुलिस की तीखी झड़प हुई। भाजपाइयों को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पूर्व मंत्री प्रकाश पंत समेत 97 लोगों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भाजपाइयों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

विज्ञापन


विकास के काम पूरे न होने समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपाइयों ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के विरोध का एलान किया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही भाजपाई घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र होने लगे थे। भाजपाई के एलान को देखते हुए घंटाकरण के साथ ही कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात था। करीब 12 बजे भाजपाइयों ने कार्यक्रम स्थल जाजरदेवल और स्टेडियम के लिए कूच किया। यह लोग जुलूस के रूप में सिल्थाम की ओर निकले। सिल्थाम में भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरियर लगा रखे थे। गिरफ्तारी के लिए रोडवेज की बस खड़ी कर रखी थी, लेकिन पुलिस उतनी सजग नहीं थी, जितना कि उसे रहना चाहिए था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए भाजपाई बैरियर फांद एवं पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए आगे कूच कर गए। सिल्थाम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बस में ठूंस कर जीजीआईसी कैंपस में पहुंचा दिया। पूर्व मंत्री प्रकाश पंत समेत कई लोगों ने जाखनी तिराहा, रोडवेज स्टेशन होते हुए कार्यक्रम स्थल स्टेडियम के लिए दौड़ लगा दी। इनके पीछे-पीछे पुलिस बल भाग रहा था। विकास भवन के पास भारी संख्या में तैनात पुलिस कर्मियों ने भाजपाइयों को बल पूर्वक रोका। भाजपाइयों ने जोर-जबरदस्ती की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। कुछ कार्यकर्ताओं पर लाठियां पड़ी। इसके बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा नेता सुरेश जोशी समेत कुछ लोगों को कोतवाली के पास से हिरासत में लिया गया। 80 लोगों को जीजीआईसी परिसर और 17 लोगों को पुलिस लाइन में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि शांतिभंग की आशंका में 97 लोगों को हिरासत में लिया गया था। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोगों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं, भाजपाइयों ने पुलिस पर सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। भाजपाइयों के विरोध कार्यक्रम के चलते शहर में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed