फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP made aware about citizenship amendment bill

भाजपाइयों ने नागरिकता संसोधन बिल को लेकर किया जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP made aware about citizenship amendment bill
नागरिकता संशोधन कानून के पत्रक बांटते भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
भाजपा गणाईगंगोली में मंडल की बैठक में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया गया। बिल के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में नागरिकता संशोधन बिल को देशहित में बताते हुए जनता से बिल के समर्थन में खड़े होने की अपील की गई। बैठक के बाद लोगों को बिल के संबंध में जागरूक किया गया। कहा गया कि इस बिल के जरिए पाकिस्तान और बांग्लादेश से देश में आए पीड़ित हिंदू और अन्य समाज के लोगों को देश की नागरिकता मिलेगी। यह बिल किसी भी दशा में भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। कार्यक्रम में ईश्वर दत्त उपाध्याय, मोहन जोशी, एडवोकेट घनश्याम जोशी, गोविंद बल्लभ पंत, अनिल कुमार, दीवान डोबाल, महिपाल डोबाल, राजेंद्र डोबाल, सुनील डसीला, हेमंत उपाध्याय, दीपक मेहरा, बलबीर सिंह बोरा, पूरन बोरा, उमेश सिंह बोरा आदि शामिल थे।

धारचूला । जौलजीबी और बलुवाकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष गणेश चंद की अध्यक्षता में आयोजित जनजागरण बैठक के बाद लोगों को पत्रक बांटे गए। इस मौके पर पूर्व विधायक गगन सिंह रजवार, जिपं सदस्य गंगोत्री दताल, नरेश सिंह बोहरा, नरेश सोराड़ी, प्रधान पूरन ग्वाल, चंचल सिंह ऐरी, सुरेंद्र ऐरी, बद्री लाल वर्मा, हाफिज बख्श, महेश, संजू जीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed