{"_id":"5b06f76b4f1c1ba16e8b4666","slug":"bisht-hospital-s-ultrasound-center-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिष्ट अस्पताल का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिष्ट अस्पताल का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 24 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन सीज करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए नगर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान अनियमितता पकड़े जाने के बाद निजी बिष्ट अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया। साथ ही सरकारी सचल चिकित्सा वाहन को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उषा गुंज्याल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान टकाना रोड स्थित निजी बिष्ट अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया। इस केंद्र पर विभाग को केंद्र के अभिलेख सही नहीं मिले। इसके बाद टीम ने टीबी क्लीनिक के पास खड़े सरकारी सचल चिकित्सा वाहन पर छापा मारा और इसे भी सील कर दिया गया। दरअसल वाहन चिकित्सा केंद्र में चिकित्सक की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
इसके दुरुपयोग की आशंका ने विभाग ने यह कदम उठाया। टीम ने जीआईसी रोड में रेणू जगदीश क्लीनिक के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी छापा मारा। हालांकि इस केंद्र पर कोई गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई। छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार भारत साही, मुख्य स्त्री रोग विशेषज्ञ भागीरथी गर्ब्याल, अर्पण संस्था की सचिव रेनू ठाकुर, स्वर समिति के भुवन पंत थे।
विज्ञापन