फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Birthi waterfall earned more than Rs 6 lakh in six months

Pithoragarh News: बिर्थी झरने से छह महीने में हुई छह लाख से अधिक आय

Fri, 18 Jul 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Birthi waterfall earned more than Rs 6 lakh in six months
विश्व प्रसिद्ध बिर्थी झरना देखने पहुंचे पर्यटक। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के तल्ला जोहार में बिर्थी फाल के दीदार करने आए पर्यटकों ने पिछले चार साल के रिकार्ड तोड़ दिए। जून में सर्वाधिक 14,333 पर्यटक पहुंचे। 2024 में साल भर की आय 5,93,100 रुपये थी। इस वर्ष जून तक छह महीने में 6,04,210 रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध बिर्थी झरना विकासखंड मुनस्यारी के बिर्थी ग्राम पंचायत में है। ग्राम पंचायत झरने के दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों से न्यूनतम शुल्क वसूलती है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रामीणों ने पंचायत में विधिवत प्रस्ताव पास कर 20 दिसंबर 2021 से प्रति पर्यटक 20 रुपये वसूलना शुरू किया। जून 2025 तक लगभग साढ़े चार वर्ष में ग्राम पंचायत को 20,08,360 रुपये की आय हुई। इस धनराशि को गांव के विकास में खर्च किया जाता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जगत सिंह कोरंगा ने बताया कि दिसंबर 2024 तक 12 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसमें झरना परिसर में शौचालय निर्माण, कूड़ेदानों की स्थापना, खड़ंजा, रैलिंग, बेंच, चबूतरे, सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के अलावा अन्य निर्माण कार्य किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वरदान है झरना, ग्रामीण युवक-युवतियों को मिला रोजगार
गांव के 22 युवक-युवतियों को 10 हजार से 15 हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। गांव की आठ महिला स्वयं सहायता समूहों की झरना परिसर में स्वच्छता आदि गतिविधिरों से आय हो रही है। गांव में छह होम स्टे संचालक हैं। नेचर व्यू होम स्टे संचालक कुणाल राठौर ने बताया झरने ने गांव के युवाओं की बेरोजगारी खत्म कर दी है। कई युवा रेस्टोरेंट, मैगी पॉइंट, फास्टफूड आदि के स्टाल स्थापित कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed