{"_id":"64aee737e5a9a38a0d0f74d8","slug":"bin-won-the-football-match-by-4-1-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1815-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विण ने 4-1 से जीता फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विण ने 4-1 से जीता फुटबाल मैच
Wed, 12 Jul 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता के एकतरफा मुकाबले में विण ने जीत दर्ज की। विण ने कुसौली को 4-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
बुधवार को देव सिंह खेल मैदान में विण और कुसौली के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि व्यापारी ललित बोरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। विण की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले हॉफ में तीन गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हॉफ में विण ने चौथा गोल कर अजेय बढ़त बना ली। मैच के अंतिम समय में कुसौली ने गोल किया। निर्णायक नवीन खत्री, सुमेर महर, पंकज बिष्ट और फोर्थ ऑफिशियल अरविंद सक्सेना रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया। इस मौके पर आयोजक सचिव किरन महर, सुरेश जोशी, भुवन जोशी, शेखर कपूर, हरविंदर सिंह, शंकर खत्री, विकास आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- --