{"_id":"6410b08303bd38698d00552b","slug":"billet-strip-display-problem-demand-pithoragarh-news-c-8-1-81293-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिलाड पट्टी के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिलाड पट्टी के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन
Tue, 14 Mar 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क समेत विभिन्न मांगों को लेकर बिलाड पट्टी के लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक माह के अंदर मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बिलाड पट्टी के लोग मंगलवार को 20 किमी दूर तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अबरार अहमद को सौंपा। उन्होंने भनार गाड़ से पंपिंग पेयजल योजना बनाकर प्रभावित गांवों को पानी मुहैया कराने, भराड़ी, कंडाराछीना, दुगईआगर, शेरागड़ा और कंडाराछीना से खेतीगांव तक सड़क बनाने, कंडाराछीना स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती करने, राइंका डोबालखेत में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने और खेल का मैदान बनाए जाने की मांगें उठाईं।
कहा कि सड़क की सुविधा नहीं होने से कई गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं संघर्ष समिति अध्यक्ष हरीश भंडारी, मनोहर जोशी, दीपक कोली, गौरी दत्त जोशी, जगदीश भंडारी, रंजीत, गोविंद भंडारी, कुंदन सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।