फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Billboards and posters of political parties, authorities deleted

प्रशासन ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर हटाए 

Mon, 09 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 09 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Billboards and posters of political parties, authorities deleted
प्रशासन ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर हटाए  - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने थल बाजार में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया है। तहसीलदार गिरीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र जोशी और नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक केशर राम ने बाजार में दीवारों, निजी वाहनों और लोगों के घरों में लगे पोस्टरों को निकलवाया।
विज्ञापन


तहसीलदार भट्ट ने कहा कि भवनों, निजी वाहनों और दुकानों में चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के पोस्टर बिना अनुमति के नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की अनुमति के बाद ही होर्डिंग और पोस्टर लगाए जा सकते हैं। बिना अनुमति के भवनों, वाहनों और दुकानों में पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में आचार संहिता का पालन होगा। प्रचार सामग्री हटाने में कांस्टेबल फकीर राम और तहसील कर्मी शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed