फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bill of Rs 10821 sent to BPL family

Pithoragarh News: बीपीएल परिवार को भेज दिया 10821 रुपये का बिल

Wed, 13 Dec 2023 09:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Dec 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
Bill of Rs 10821 sent to BPL family
पिथौरागढ़। ऊर्जा निगम ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले एक उपभोक्ता को 10 हजार रुपये से अधिक का बिल भेज दिया। गरीब ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। जिले की तेजम तहसील के गिरगांव निवासी गोकर्ण सिंह मेहरा पुत्र नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि उनके पास बीपीएल कार्ड है और एक कमरे का कच्चा आवास है। इसमें एक ही बल्ब जलता है। कहा है कि कभी मीटर की रीडिंग नहीं ली जाती है। गोकर्ण सिंह का कहना है कि उनके एक कमरे के एक बल्ब का दो माह का बिल 10821 रुपये आया है। इससे पहले भी एक बार 7,000, 1620 और 900 रुपये बिल का भुगतान कर चुके हैं। अब 10 हजार से अधिक का बिल उन्हें भेजा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में जांच किए जाने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed