फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bike collapses, youth dies

बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत

Wed, 03 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थल
ब्यूरो/अमर उजाला,थल Updated Wed, 03 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bike collapses, youth dies
डीडीहाट-थल रोड पर इसी जगह से गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट से थल की ओर आ रही बाइक मंगलवार रात पमतोड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और पिता-पुत्र घायल हो गए। बाइक पर तीन लोग सवार थे और चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। तीनों नेपाल के बजांग जिले के निवासी हैं। यह लोग लालघाटी के पास एक ठेकेदार के साथ काम करते हैं। दुर्घटना की जानकारी देने के लिए इन नेपाली नागरिकों को 108 आपात सेवा के नंबर की भी जानकारी नहीं थी। इस कारण बुधवार की सुबह तक घटना के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के बजांग जिला निवासी प्रकाश राम (28) पुत्र रामी राम मंगलवार शाम डीडीहाट से थल के लिए चलते समय अपनी बाइक पर मोती राम (50) पुत्र प्रेम राम और उसके बेटे शंकर राम (24) को भी बैठाकर ले आया। पमतोड़ी के पास तीव्र मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया गया कि मोती राम बाइक से सड़क पर ही छिटक गया, लेकिन प्रकाश और शंकर खाई में गिर गए। प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शंकर राम बुधवार सुबह किसी तरह खाई से सड़क तक आया और उसने सड़क से जा रहे वाहन चालकों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मोती राम पूरी रात सड़क के किनारे बैठा रहा। शंकर राम ने बताया कि वह 108 आपात नंबर के बजाय अपने मोबाइल फोन से 100 नंबर को डायल कर रहा था। नेपाल में आपात स्थिति में यही नंबर चलता है, लेकिन यह नंबर नहीं मिल पाया। थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि सुबह करीब दस बजे हादसे की जानकारी मिली और पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। खाई से शव को निकालने में काफी कठिनाई हुई। मृतक के अन्य साथी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed