फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhavna turns backyard poultry into a business

Pithoragarh News: भावना ने बैकयार्ड मुर्गी पालन को व्यवसाय में बदला

Mon, 09 Jun 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bhavna turns backyard poultry into a business
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के विषखोली गांव निवासी भावना देवी मुर्गी पालन व्यवसाय कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही है। भावना देवी इस व्यवसाय से सालाना 1.80 लाख रुपये की आमदनी कर रही है।
विज्ञापन

भावना ने रीप परियोजना से 75 हजार रुपये, ग्रामीण बैंक गौरीहाट से दो लाख रुपये का ऋण और 25 हजार रुपये स्वयं वहन कर 1500 मुर्गी के चूजों से मुर्गी पालन व्यवसाय प्रारंभ किया। उन्होंने इस व्यवसाय को सफल बनाने के लिए सुरक्षित शेड, उचित खाद्य प्रबंधन और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की। वह इस व्यवसाय से प्रतिमाह 15 हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में मुर्गी पालन के व्यवसाय में काफी दिक्कतें जैसे मुर्गियों की बीमारियों, देखभाल, बाजार में बिक्री की समस्या आई। उन्होंने हार नहीं मानी और अपने मुर्गी व्यवसाय पर प्रतिदिन कार्य करती रहीं। भावना बताती हैं कि ग्रामोत्थान रीप परियोजना की टीम के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से उनको व्यवसाय करने में सहायता प्राप्त हुई। वह अपने मुर्गी पालन व्यवसाय को और अधिक बढ़ाना चाहती है, ताकि इससे उनकी आय में और वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावना कृषि व्यवसाय और बैकयार्ड मुर्गी पालन कर अपनी आजीविका चला रही थी। उन्होंने अपने बैकयार्ड मुर्गी पालन को व्यवसाय में बदलने की सोची और उनको सफलता मिली। उन्होंने स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।
इनसेट-
स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं भावना
भावना देवी एनआरएलएम के जय राधा स्वामी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष और मनमहेश स्वायत्त सहकारिता आजीविका संघ गौरीहाट की शेयर धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed