फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhatia Brothers Bhatgaon won football competition

Pithoragarh News: भाटिया ब्रदर्स भाटगांव ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Tue, 19 Sep 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Bhatia Brothers Bhatgaon won football competition
गंगोलीहाट में फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महाकाली स्पोर्ट्स क्लब एमएससी की ओर से आयोजित स्वर्गीय अश्विनी मेहरा फुटबाल प्रतियोगिता भाटिया ब्रदर्स भाटगांव ने जीती। जीआईसी मैदान में फाइनल हनेरा बी और भाटिया ब्रदर्स भाटगांव के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले के दूसरे हाफ के 22वें मिनट में भाटगांव के सूजल भाटिया ने टीम के लिए एकमात्र विजय गोल किया।
विज्ञापन

अंतिम समय तक हनेरा की टीम गोल नहीं कर सकी। भाटगांव ने एक गोल से फाइनल जीत लिया। मैन ऑफ द मैच भगवान बोरा और मैन ऑफ द सीरीज सूजल भाटिया रहे। विजेता-उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक शंकर रावल, सहायक निर्णायक भानु रावल, सागर रावल रहे। आंखों देखा हाल सुबोध जोशी ने सुनाया। ॠषभ रावल, पप्पू रावल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान षष्ठी रावल, नारायण बोरा, विमल रावल, रमेश बोरा, संजू बोरा, गजेंद्र रावल, मुकेश रावल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed