फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bharatmala opposes handing over the work of road construction to NH

भारतमाला सड़क निर्माण का काम एनएच को सौंपने का विरोध

Wed, 04 Apr 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Wed, 04 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bharatmala opposes handing over the work of road construction to NH
अस्कोट में विरोध जताने के लिए एकजुट हुए बीआरओ मजदूर - फोटो : अमर उजाला

भारतमाला सड़क निर्माण का काम एनएच को सौंपने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। बीआरओ मजदूरों ने इसे अपनी रोजीरोटी से खिलवाड़ करार दिया है। साथ ही इस संबंध में रक्षामंत्री से मिलने और विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को अस्कोट में हुई सीमा सड़क संगठन की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इससे पहले बैठक में संगठन ने सड़क निर्माण का काम एनएच को सौंपने का विरोध किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सैकड़ों मजदूरों का चूल्हा जलना बंद हो जाएगा और मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। कहा कि एनएच निर्माण की आड़ में संदिग्धों की घुसपैठ हो सकती है।
विज्ञापन


संगठन के संरक्षक जगत मर्तोलिया ने कहा कि मजदूर हितों के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीआरओ मजदूर दिल्ली कूच करेंगे और रक्षा मंत्री से मिलकर समस्या बताएंगे। रक्षा मंत्री से सड़क निर्माण का काम बीआरओ को देने की मांग उठाई जाएगी। इस दौरान भवानी राम, दीपक बिष्ट, अरविंद कुमार, चंद्र सिंह, राम सिंह, लक्ष्मण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 हजार रुपये वेतन देेने की मांग 
बीआरओ मजदूरों ने सेना के पोटर्स की तरह प्रतिमाह 21 हजार रुपये वेतन देेने की मांग की है। इस मांग को लेकर मजदूर जल्द ही दिल्ली कूच करेंगे। रक्षा मंत्री से मिलकर वेतन बढ़ाने की मांग की जाएगी। संगठन संरक्षक जगत मर्तोलिया ने बताया कि मजदूर विपरीत हालातों में सड़क निर्माण का काम कर रहे हैं। इसके एवज में उन्हें मामूली वेतन दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed