फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bedhinag dominated college ABVP intact

बेड़ीनाग कालेज में एबीवीपी का दबदबा बरकरार

Tue, 29 Sep 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Sep 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज बेड़ीनाग के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष सहित पांच पदों पर कब्जा कर अपना दबदबा फिर साबित कर दिया है। एनएसयूआई को मात्र महासचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर संतोष करना पड़ा है। पिछले तीन सत्रों में भी एबीवीपी ने सभी पदों पर निर्विरोध कब्जा जमाया था।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रवींद्र धानिक ने एनएसयूआई के दीपक सिंह को 91 मतों से हराया। रवींद्र को 313, दीपक को 222 मत मिले। 8 मत रद्द हुए। उपाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार ने एनएसयूआई के कमल गिरी को 123 मतों से हराया। विपिन को 309, कमल को 186 मत मिले। महासचिव पद पर एनएसयूआई के हिमांशु आगरी ने एबीवीपी की रुचि महरा को 121 मतों से हराया। हिमांशु को 312, रुचि को 191 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के मंजुल माहेश्वर ने एनएसयूआई के नवीन बोरा को 98 मतों से हराया। छात्रा उपाध्यक्षा पद पर एबीवीपी की नेहा पंचपाल, उपसचिव पद पर भी एबीवीपी के प्रदीप पाठक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर एनएसयूआई के प्रदीप कुमार निर्विरोध चुने गए थे। कुल 796 मतों में से 540 मत पड़े।
विज्ञापन

मतदान को लेकर कालेज में सुबह से ही गहमागहमी थी। एसडीएम प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी एसएस नयाल पुलिस फोर्स के साथ दिन भर कालेज परिसर में डटे थे। अपराह्न जैसे ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एपी सिंह ने चुनाव परिणामों की घोषणा की तो विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने अपने कंधों में चढ़ा लिया। आनन-फानन में शपथ ग्रहण समारोह निपटाया गया। प्राचार्य डा. डीके पांडे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर कालेज के चीफ प्राक्टर डा. पंकज उप्रेती, सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. जेएन पंत, डा. बीना चन्याल, डा. दर्शना पंत, डा. दीपा पाठक, डा. पूनम मियान, डा. प्रकाश मठपाल, डा. दीपक दुर्गापाल, डा. प्रमोद कोठारी, डा. ममता मिश्रा, डा. लीलाधर मिश्रा, डा. देवाशीष हालदार, डा. राघव झा, डा. एमएन जोशी, नवीन पंत आदि मौजूद थे। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed