फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   bedeenaag ka karenge chahummukhee vikaas : hem

बेड़ीनाग का करेंगे चहुंमुखी विकास : हेम

Sun, 02 Dec 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sun, 02 Dec 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
bedeenaag ka karenge chahummukhee vikaas : hem
बेड़ीनाग में शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद। - फोटो : अमर उजाला
 नगर पंचायत परिसर में नव निर्वाचित बोर्ड के पदाधिकारियों को उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए संघर्ष होगा।

पंत ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा किया है उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि जनता के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से नगर के सौंदर्यीकरण के लिए भी समय-समय पर सुझाव देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सभासद नीमा देवी, देवकी देवी, आशा भैंसोड़ा, नीरू कार्की, दरपान राम, डीएल शाह, बलवंत धानिक, नगर पंचायत के ईओ प्रवीण सक्सेना, थाना प्रभारी विजेंद्र शाह, राजस्व उप निरीक्षक विनोद कुमार, पूर्व प्रधान मंजू बाफिला, चंद्रशेखर पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed