फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Basic facilities not available in Atal Adarsh village Sitoli

अटल आदर्श गांव सिटोली में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Basic facilities not available in Atal Adarsh village Sitoli
धौलकांडा गांव। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट/पिथौरागढ़। अटल आदर्श गांव में शामिल डीडीहाट के सिटोली गांव में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। यहां के लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। पशुपालन और कृषि वाले इस गांव में केवल एक घंटे पानी की आपूर्ति होती है। गांव में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

अटल आदर्श गांव में चयनित गांवों को 16 सुविधाएं मिलनी थीं। इनमें सड़क और पेयजल प्राथमिकता में था, लेकिन डीडीहाट के सिटोली गांव के लोगों को यह जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल सकी। यहां के अधिकांश परिवार खेती, पशुपालन हैं। कुछ लोग डीडीहाट बाजार में व्यवसाय करते हैं। यातायात सुविधा न होने से इन सभी लोगों को गांव से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी के बीमार होने पर डोली में रखकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। नलों में केवल एक घंटे ही पानी आता है। ऐसे में पशुपालकों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ता है। खेती से जुड़े लोगों के लिए सिंचाई की सुविधा नहीं है, जबकि गांव के पास ही चर्मा नदी बहती है। आदर्श गांव में शामिल होने के बाद भी गांव के लिए सिंचाई योजना नहीं बनाई गई। गांव की संचार व्यवस्था भी बदहाल है। मोबाइल में भी कमजोर नेटवर्क से लोगों को इंटरनेट सेवाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता है। आंगनबाड़ी केंद्र और सस्ता गल्ला की दुकानें तो हैं लेकिन बैंकिंग के लिए लोगों को डीडीहाट ही आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed