फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Baram's women demonstrated for water

Pithoragarh News: बरम की महिलाओं ने किया पानी के लिए प्रदर्शन

Wed, 28 Jun 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Baram's women demonstrated for water
बंगापानी के ग्राम बरम में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्रामसभा बरम में महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ शासन, प्रशासन और जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


बुधवार को यूथ कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष विक्रम दानू की नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन कर विभाग, प्रशासन और शासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जल निगम डीडीहाट ने जल जीवन मिशन योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन इसके बाद भी ग्राम सभा बरम के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। योजना के पाइप तो बिछा दिए गए लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

विक्रम ने एसडीएम धारचूला से जल जीवन मिशन योजना के तहत किए गए कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय में बर्तनों के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रा देवी, कमला देवी, राधा देवी, रेवती देवी, विमला देवी, तुलसी देवी, विमला देवी, शांति देवी, हेमा देवी, राधिका देवी, पार्वती देवी, जयंती देवी, नंदा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी : पानी और सड़क दो वरना चुनावों का करेंगे बहिष्कार

पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के खोला गांव की महिलाओं ने सड़क और पानी की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने और लोकसभा और पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
मंगलवार को खोला गांव की महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में विधायक निधि से उड़ई से खोला तक लिंक सड़क का निर्माण किया गया। जिसे आज तक लोनिवि को हस्तांतरित नहीं किया गया है। सड़क की जिम्मेदारी ग्रामीणों के पास है। शांति देवी ने कहा कि सड़क की दशा ठीक नहीं होने से 108 वाहन और गैस सिलिंडर का वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता है। गर्भवतियों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है। सिलिंडर भराने के लिए तीन किमी दूर देवलथल जाना पड़ता है।
महिलाओं ने कहा कि खोला गांव के लिए जल जीवन मिशन योजना से 40 लाख की पेयजल योजना बनी है। गांव के लोगों को उस योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। गांव के लोग 70 साल पहले बनी पेयजल योजना पर ही निर्भर हैं। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है लेकिन धरातल पर यह सब देखने को नहीं मिलता है।

महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कमला, सीता, लीला, जानकी, तुलसी, गंगा, शंकुतला, नंदी देवी, सावित्री देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed