फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Banks will be closed for two days from today

आज से दो दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Fri, 25 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for two days from today
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में पैसा निकासी के लिए लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद लगातार काम कर थक चुके बैंक कर्मचारियों को एक साथ दो दिन का अवकाश मिलने वाला है। महीने के अंतिम शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। सोमवार से एक बार फिर बैंकों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बैंकों में भीड़ और कम हो गई। अब बैंकों में पुराने नोट बदलने का काम बंद हो गया है, जो लोग इन नोटों को नहीं बदल पाए थे वह अब खातों में जमा कराने पहुंच रहे हैं। बैंकों से अभी भुगतान कम हो रहा है और एटीएम से मात्र दो हजार रुपए निकल रहे हैं। इस कारण मध्यवर्गीय और उच्चवर्गीय परिवारों को खर्च चलाने में कठिनाई हो रही है। बैंकों से भीड़ तो लगातार कम हो रही है, लेकिन एटीएम में लोग पैसों के लिए सुबह से ही खड़े हो रहे हैं। नगर के सभी एटीएम में अब कैश पड़ चुका है और लोगों को इससे सुविधा हो रही है।
विज्ञापन


बाजार में अब जरूरी सामान की बिक्री का स्तर बढ़ गया है। लोग खाने पीने की चीजों, सब्जी, फल की खरीद कर रहे हैं, लेकिन बड़े सामान की बिक्री में अभी समय लगेगा। रेडीमेड, सोने का कारोबार, इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री में कोई तेजी नहीं है। यदि 30 दिसंबर के बाद रुपए का भुगतान बढ़ जाता है तो इससे काफी हद तक राहत मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह वालों को अभी राहत नहीं
विवाह के लिए बैंक से ढाई लाख की निकासी का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए नियम ज्यादा सख्त बनाए जाने से लोगों को राहत नहीं मिली है। अब जिनके घरों में विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है, उनके सामने उधार के भुगतान की समस्या आ रही हैं। सहायक शाखा प्रबंधक दीपक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी उनके पास 4 लोग ऐसे आए, जिनके घर में शादी हो चुकी है। उनको बारातघर, कैटरिंग और सुनार की पेमेंट देनी है। उन्होंने ऐसे लोगों को सलाह दी है कि वे छोटे भुगतान सगे संबंधियों के खातों से निकासी लेकर करें और बड़े भुगतान के लिए व्यापारियों से कुछ समय की मोहलत मांग लें।

पुराने नोटों की छंटाई का काम शुरू
एसबीआई के मुख्य रोकड़ा अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि अभी बैंक में बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों की छंटाई का काम चल रहा है। आरबीआई के सख्त निर्देश दिए हैं कि इनमें कोई भी नकली करेंसी ना आए अन्यथा उस शाखा के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


दस दिन बाद पहुंचेगा 500 का नोट
अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि दस दिन बाद जिले के बैंकों में 500 का नया नोट पहुंच जाएगा। पुराने नोटों को रिजर्व बैंक में पहुंचाने के बाद ही नए नोट मिलेंगे। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि अभी नोटों की छंटाई का काम चल रहा है। इसमें कम से कम छह दिन का समय लग सकता है। उसके बाद नए नोटों को मंगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल लोगों को प्रचलन वाले छोटे नोट और दो हजार के नए नोट से ही काम चलाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed