फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bank employees go on strike, consumers suffer

Pithoragarh News: बैंक कर्मियों की हड़ताल, उपभोक्ता हुए परेशान

Tue, 27 Jan 2026 04:51 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 27 Jan 2026 04:51 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिलेभर में बैंकों का कामकाज ठप रहा और करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Bank employees go on strike, consumers suffer
एसबीआई सिमलगैर के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : स्रोत:बैंक कर्मी।

विस्तार

पिथौरागढ़ में पांच दिन काम और दो दिन आराम की मांग पर बैंक कर्मियों ने हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल से कामकाज ठप रहा जिससे 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक कर्मियों की हड़ताल से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो दिन बाद बैंक खुलने से लोग नकदी के लिए बैंकों में पहुंचे लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन

जिलेभर में संचालित एसबीआई, पीएनबी, ग्रामीण सहित अन्य बैंकों और इनकी शाखाओं में तैनात कर्मी कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने सप्ताह में पांच दिन काम की मांग पर जगह-जगह प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के कर्मियों ने एसबीआई की मुख्य शाखा सिमलगैर से नगर में रैली निकाली।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय कार्य को लागू करने की मांग पर पूर्व में यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियन ने मुख्य श्रम आयुक्त को ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी सरकार और बैंक प्रबंधन ने इस पर निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। यदि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में भरत सिंह दिगारी, चयन पुनेठा, राजेंद्र सिंह धामी, पियूष जोशी, नरेंद्र सिंह मौनी, महेश भट्ट, प्रकाश पंत, विक्की सामंत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दो दिन के अवकाश के बाद बैंक खुलने से लोग बड़ी संख्या में लेनदेन के लिए बैंकों में पहुंचे थे लेकिन बैंकों पर ताले लटकने से उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं को धन न मिलने से जिला मुख्यालय के साथ ही कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, धारचूला सहित अन्य हिस्सों में व्यापार प्रभावित रहा और कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा।

बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिलेभर में 40 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। कर्मियों के हड़ताल से लौटने पर व्यवस्था पटरी पर आएगी। - एनआर जौहरी, लीड बैंक अधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed