{"_id":"57506b1a4f1c1b2438108cfa","slug":"bandrlima-anaganv-outdoors-anger-daub","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरलीमा-आणागांव सड़क पर लीपापोती से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरलीमा-आणागांव सड़क पर लीपापोती से गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
बंदरलीमा-आणागांव सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदरलीमा-आणागांव सड़क पर सुधारीकरण के नाम पर लीपापोती होने से लोगों में रोष है। लोगों ने सड़क के काम की जांच न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र में कहा कि आंणागांव के लिए चार साल पहले चार किमी सड़क बन गई थी। दो महीने पहले 34 लाख रुपये की लागत से किमी एक में सुधारीकरण, सड़क कटिंग का काम चल रहा था, जिसे अब अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश के कारण सड़क का बुरा हाल हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने सड़क सुधारीकरण के लिए मिली रकम की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, लोनिवि के जेई सुरेंद्र कोहली का कहना है कि लोगों की आपत्ति के कारण काम बंद किया गया। बारिश से सड़क पर मलबा फैल गया है। उन्होंने बताया कि सड़क का एलाइमेंट चेंज करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शुक्रवार से सड़क पर मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन