{"_id":"58e12b124f1c1b533e5b42ae","slug":"baiti-killed-a-woman-with-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतड़ी में महिला की पत्थर से कूच कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतड़ी में महिला की पत्थर से कूच कर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैतड़ी जिले में रविवार को एक महिला की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर बह रहे नाले के पास खून से लथपथ मिली। मृतका के सिर और मुंह को बुरी तरीके से कुचला गया था। पुलिस ने मृतका के देवर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं, एक वृद्ध समेत दो अन्य लोगों के भी शव मिले हैं। बैतड़ी पुलिस ने सभी घटनाओं की छानबीन के लिए जिला मुख्यालय से सभी घटनास्थलों को पुलिस बल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
बैतड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिगांस वार्ड संख्या 1 के मैतड़ की रहने वाली लालमती बोहरा (34) रविवार दोपहर नजदीक के नाले में पानी भरने गई थी। कई घंटे तक वह घर नहीं लौटी तो उसके देवर पठान सिंह ने खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूरी पर बह रहे नाले के पास खून से लथपथ उसका शव मिला। मृतका के सिर और मुंह को बुरी तरीके से कुचला गया था। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक हेरंब शर्मा ने बताया कि महिला की पत्थरों से मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने एक टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्री हैं। उसके पति हरिभान सिंह मजदूरी करने के लिए भारत गया हुआ है। इस मामले में मृतका के देवर पठान सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना बैतड़ी के बुढ्ढा गांव वार्ड संख्या 10 की है। वहां पर नरबहादुर चंद (60) जंगल के रास्ते घर आ रहे थे। सामुदायिक वन क्षेत्र मेें उनका शव मिला है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिला मुख्यालय से पुलिस की टीम मौके पर भेज दी गई है। एक अन्य घटना भी बैतड़ी जिले की ही है। वहां डिलाशैनी वार्ड संख्या 3 निवासी बिरपल भूल का शव घर के पास ही पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन