{"_id":"5c8e83e2bdec22145544e336","slug":"bahut-dinan-ke-roothe-shyaam-ko-holee-mein-mana-laoongee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत दिनन के रूठे श्याम को होली में मना लाऊंगी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुत दिनन के रूठे श्याम को होली में मना लाऊंगी..
Sun, 17 Mar 2019 10:59 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के हाट में बैठकी होली का गायन करते लोग।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट में बैठकी होली की धूम मची हुई है। शनिवार रात हाट वार्ड में हुई बैठकी होली में होली के फनकारों ने राग, रागनियों की तान छेड़ी।
संगीतकार कैलाश सिंह ने राग श्याम कल्याण में ‘बहुत दिनन के रूठे श्याम को होली में मना लाऊंगी, गोदी में बिठा लाऊंगी’ की शानदार प्रस्तुति दी। वरिष्ठ होली गायक शंकर लाल चौधरी ने राग काफी में ‘रेशमी अंगिया है मोरी की तान छेड़ी’।
श्यामाचरण उप्रेती बासू ने जंगला काफी में ‘मुरली ना बजाओ बिहारी लला’, कपिल नेगी ने राग खम्माज में ‘आज राधे रानी चली’, नवीन पंत ने राग देश में कोसुंगी कुंज बिहारी लाल को ‘नई रे चुनरिया फारी’। हिमांशु पंत ने राग विहाग में ‘मारत मोरे नैनन में पिचकारी’ की प्रस्तुति दी। विरेंद्र रावल ने राग भैरवी में रस के ‘भरे तोरे नैना होली सुनाई’।
तबले पर संगत हिमांशु पंत, कुनाल बिष्ट, विनय उप्रेती ने दी। देर रात तक होली महफिल में शंकर लाल साह, प्रकाश पाठक, चंदन बिष्ट, पप्पू रावल, मुकुल साह, मनोज उप्रेती, बसंत पंत, संतोष उप्रेती, भगवत उप्रेती, हरीश कोठारी, किशन पाठक, सोनू वर्मा, विजय सिंह, दिनेश बिष्ट आदि होली के रसिक मौजूद थे।