{"_id":"589f476f4f1c1b7e0b37c3f4","slug":"bageshwar-and-semi-raiagr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर और राईआगर सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर और राईआगर सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में क्लीन बोल्ड होता बल्लेबाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्मुक्त चंद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बागेश्वर और राईआगर की टीमों ने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
यूथ सोसायटी थल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बाफिला इलेवन बड़ेत और कर्मियाल अकादमी बागेश्वर के बीच हुआ। बाफिला इलेवन ने 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। पंकज ने 29 रन बनाए। रवि ने 3 विकेट लिए। जवाब में बागेश्वर ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पवन ने 26, राजू ने 25 और संजय ने 24 रनों का योगदान दिया। सुरेश ने 2 विकेट लिए। अंपायर शैलेंद्र बृजवाल, कविंद्र और स्कोरर चंदन चंद थे। कमेंट्री रिंकू कुमार ने की।
विज्ञापन
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला विश्व एकादश राईआगर और सिरौली क्लब कनालीछीना के बीच हुआ। राईआगर ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 64 रन बनाए। सौरभ ने 25 रन बनाए। रोशन, कैलाश और कमान ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में कनालीछीना की टीम 8 ओवर में 51 रन ही बना सकी। पंकज ने 15 रन बनाए। सूरज ने 4 विकेट लिए। राईआगर ने 13 रन से मैच जीत लिया। अंपायर नरेश चंद, राहुल कुमार और स्कोरर अंशु लोहनी थे। कमेंट्री रिंकू कुमार ने की।
विज्ञापन