{"_id":"60f07aa08ebc3e6e1e726c8e","slug":"bad-road-in-purgada-pithoragarh-news-hld431305455","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरगड़ा गांव के पुस्तैनी रास्ते और पेड़ों को क्षति पहुंचाने से आक्रेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरगड़ा गांव के पुस्तैनी रास्ते और पेड़ों को क्षति पहुंचाने से आक्रेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुश्तैनी रास्ते क्षतिग्रस्त होने और पेड़ों को नुकसान पहुंचने से पुरगड़ा के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई खंड पुरगड़ा-चिमुसिरोड़िया सड़क बनवा रहा है लेकिन निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही के कारण ग्रामीणों को सहूलियत कम और परेशानी अधिक झेलनी पड़ रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह खनका के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम आनंद स्वरूप को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत ग्राम पुरगड़ा से चिमुसिरोड़िया तक सड़क निर्माण किया जा रहा है लेकिन निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
सड़क कटिंग का मलबा जंगल में फेंका जा रहा है। डंपिंग जोन कहीं नहीं बनाया गया है। मलबे से पेयजल लाइनों समेत पेयजल और सिंचाई टंकी ध्वस्त हो गई है। पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पुश्तैनी रास्ते पूरी तरह ध्वस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण गोविंद सिंह ने कहा कि ठेकेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बताने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जिला मुख्यालय में आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में विजय सिंह खनका, मनोज ठकुराठी, हरीश सिंह खनका, रवि बिष्ट, गौरव ठकुराठी, भरत ठकुराठी आदि के हस्ताक्षर रहे।