फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Road in Madkot

10 किमी मदकोट -जौलढुंगा सड़क में बारिश में वाहन चलाना मुश्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Madkot
मुनस्यारी के मदकोट-जौलढुंगा सड़क पर कीचड़ में फंसा वाहन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट से जौलढुंगा तक सड़क मार्ग के हाल बदहाल हो गए हैं। बारिश के दौरान सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। साल 2015 से मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

हर साल बरसात के सीजन में सड़क कीचड़ से पटी रहती है। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से ग्रामसभा बोथी, बसंतकोट, फापा, उच्छैती, ढीलम की पांच हजार की आबादी को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ती है। साथ ही सड़क पर जगह-जगह वाहन फंस जाते हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीसी थपलियाल ने बताया कि सड़क के डामरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में सड़क का निर्माण हुआ था। पर तब से सड़क पर डामरीकरण नहीं हो सका है। कई बार विभाग को डामरीकरण के लिए कहा गया। मगर सुनवाई नहीं हुई। बारिश में सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ग्रामसभाओं की पांच हजार की आबादी इस सड़क का इस्तेमाल करती है। मगर बरसात के मौसम में सड़क आए दिन बंद होती रहती है। ऐसे में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर राशन घर तक लाना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed