फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Road in Didihat And Lohaghat

Pithoragarh News: सात माह से बंद है सानदेव-तुर्गोली सड़क लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Didihat And Lohaghat
डीडीहाट में तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजते काग्रेंस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जून की पहली बारिश में बंद सड़क सात माह बाद भी नहीं खुल सकी है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले 20 से 40 रुपये खर्च कर घर पहुंचने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को अब 100 से 200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की सानदेव-तुर्गोली सड़क 27 किमी लंबी है। मानसून की पहली बारिश में ही यह सड़क रानीखेत गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीण विभाग से इस सड़क को ठीक करने के लिए मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क को नहीं खोला जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात में बंद हुई सड़क को खोलने के लिए विभाग ने मशीन और मजदूर सड़क पर नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने तहसीलदार चंद्र सिंह के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट ने पीएमजीएसवाई को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में सड़क में यातायात बहाल नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ वह डीडीहाट पीएमजीएसवाई के कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। एसडीएम बीएस फोनिया ने पीएमजीएसवाई खंड के इंजीनियरों को शीघ्र सड़क खेलने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में ललित चुफाल, हिमांशु चुफाल, बलवंत कठायत, बलवंत चौहान, गोप्स खड़ायत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलना-कानाकोट मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में नाराजगी
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के सलना-कानाकोट मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी कर जर्जर मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग की। इस बदहाल मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में लोनिवि खंड कार्यालय को ज्ञापन भेजा।
अशोक सिंह माहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 10 किमी लंबा यह मोटर मार्ग बदहाल है। मोटर मार्ग का डामर उखड़ने से यहां गड्ढे हो गए हैं। इनमें रपटकर आए दिन लोग चोटिल होते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से सात ग्राम सभाओं की दस हजार आबादी जुड़ी है। इस क्षेत्र में सात प्राइमरी स्कूल एक इंटर कॉलेज, दो जूनियर हाईस्कूल हैं। इससे रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं और सरकारी कर्मचारी गुजरते हैं। बताया कि सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हो गए कि इसमें गाड़ियों के चैंबर भी पत्थरों से टकरा जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने लोनिवि से शीघ्र गुणवत्ता युक्त डामरीकरण की मांग की है। इस दौरान शीतल देव, पुष्कर राम, श्याम सिंह माहरा, पंकज माहरा, नारायण सिंह माहरा, रेवाधर भट्ट, अजय भट्ट, दीवान राम, पवन सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे। इधर लोनिवि के ईई शिवाकर चौरसिया का कहना है कि मोटर मार्ग को जल्द सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed