{"_id":"607334d78ebc3ecbac067317","slug":"bad-bsnl-in-jauljibi-pithoragarh-news-hld4213400164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी में बदहाल संचार के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी में बदहाल संचार के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
जौलजीबी में बदहाल संचार के लिए प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी में बदहाल संचार व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों और यूथ कांग्रेस ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि बदहाल संचार के कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। समाधान न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को जौलजीबी में व्यापार मंडल अध्यक्ष जौलजीबी धीरेंद्र धर्मशक्तू ने बदहाल बीएसएनएल की बदहाल सेवा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि तीन दिन से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है।
विभाग के अधिकारियों कि लापरवाही के कारण उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कि क्षेत्र में अधिकांश लोग बीएसएनएल के भरोसे ही सूचनाओं का आदान प्रदान करते हैं।
ऐसे में सेवा ठप होने से उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। यूथ कांग्रेस गोरीछाल मंडल उपाध्यक्ष शैलेश पाल ने कहा कि यदि बीएसएनएल 24 घंटे के अंदर सेवा सही नहीं करता है तो क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर एनएच पर धरना देंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में राजेंद्र पांगती, मलिक हुसैन, सुरेंद्र बुड़ाथोकी, अजय चंद, मोसीन हुसैन, अमन दताल, आरिफ अहमद, अरबाज अहमद, राजेश बाबू आदि रहे।