{"_id":"6592f025f93c0274970b26d8","slug":"ayurvedic-hospital-doctor-dr-ranjit-rawat-passes-away-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-8717-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. रंजीत रावत का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. रंजीत रावत का निधन
Mon, 01 Jan 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट/पिथौरागढ़। डीडीहाट आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात डाॅ. रंजीत रावत का रविवार की रात को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात डीडीहाट निवासी डाॅ. रंजीत रावत (44) का 31 दिसंबर की रात को अचानक स्वास्थ खराब हो गया था। डीडीहाट सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डीडीहाट के जीआईसी वार्ड निवासी डाॅ. रावत काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी पत्नी डाॅ. प्रीति रावत भी आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक हैं। विधायक बिशन सिंह चुफाल सहित तमाम राजनैतिक, सामाजिक संगठनों ने डाॅ. रंजीत के निधन पर शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन