फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Avalanche danger increased after heavy snowfall in Himalayan region

हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात के बाद बढ़ा हिमस्खलन का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Avalanche danger increased after heavy snowfall in Himalayan region
धारचूला/पिथौरागढ़। लगातार एक सप्ताह तक बर्फबारी के बाद जनपद के हिमालयी क्षेत्र में अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को धारचूला के नपलच्यू गांव के ठीक सामने भारी हिमस्खलन हुआ। हालांकि गांव से लगभग 50 मीटर दूर नाले में बर्फ गिरने से मकानों को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जिले के धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में हर साल जनवरी-फरवरी में भारी हिमपात होता है। इसके बाद धूप पड़ते ही ताजा बर्फ खिसकने लगती है। पिछले एक सप्ताह तक खराब मौसम के दौरान धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों के गांवों में भारी बर्फबारी हुई है। गुंजी से लेकर कुटी तक दो से चार फुट तक हिमपात हुआ। बृहस्पतिवार से धूप निकलने से अब ताजा बर्फ खिसकने लगी है। एसएसबी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को नपलच्यू गांव के ठीक सामने पहाड़ी पर हिमस्खलन हुआ। भारी मात्रा में हिमस्खलन के कारण गांव के ठीक सामने नाले में भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई। इन दिनों सभी ग्रामीण प्रवास पर धारचूला में हैं। हिमस्खलन का घटनास्थल गांव से लगभग 50 मीटर की दूरी पर होने से घरों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed