{"_id":"b3e34776cfe62a8dc6369e18d6382489","slug":"authorities-have-seized-two-storey-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने दो मंजिला मकान सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने दो मंजिला मकान सीज किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां अंबेडकर वार्ड में दोमंजिला मकान को प्रशासन ने सीज कर दिया है। यह मकान बेनाप भूमि में बना है। तहसील प्रशासन ने चार वर्ष पूर्व गलत तरीके से बने इस मकान का चालान काटा था। बाद में एसडीएम कोर्ट ने बेदखली के आदेश जारी कर दिए थे। भवन स्वामी ने एसडीएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जिला जज और हाईकोर्ट में अपील की लेकिन दोनों अदालतों से कोई राहत नहीं मिली और एसडीएम के आदेश को सही ठहराया।
विज्ञापन
आज राजस्व उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद जोशी ने मकान के प्रथम तल में स्थित तीन दुकानों और दुमंजिले में स्थित तीन आवासीय कमरों को सीज कर दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि प्रशासन ने सारी कार्रवाई अदालत के आदेश पर ही की है। मकान मालिक ने इस मामले में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया से इंकार किया है। इधर, नगर में मकान सीज होने से लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है और अवैध तरीके से मकान निर्माण कर चुके लोगों में हड़कंप मचा है। डीडीहाट में कई मकान नियमों को ताक में रखकर बनाए गए हैं। यदि प्रशासन सख्ती दिखाता है तो कई पर इसी तरह गाज गिर सकती है।
विज्ञापन