{"_id":"660a732dbaa7b73f4e01ff2c","slug":"aurani-and-jalmun-forests-blazed-with-fire-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-111764-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आग से धधके औरानी और जालमुन के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आग से धधके औरानी और जालमुन के जंगल
Mon, 01 Apr 2024 02:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
नाचनी( पिथौरागढ़)। क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही वनाग्नि भी विकराल रूप लेने लगी है। शुक्रवार शाम को वन पंचायत चामी भैसकोट में पंचायती वन के औरानी और जालमुन तोक में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर वन सरपंच खीम सिंह शाही और सुवालेख के सरपंच गोविंद सिंह महर और दान सिंह आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचने तक आग दो हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी थी। कड़ी मेहनत के बाद देर रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया। सरपंच खीम सिंह ने बताया कि आग से बांज, फल्याट आदि पेड़ों को भारी नुकसान हुआ है। कई बड़े पेड़ झुलसे भी हैं। इधर बताया जा रहा है कि सूचना के बाद भी वन विभाग का एक भी कर्मचारी आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन