फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Atun, who will celebrate Bstdi

आठूं मनाएंगे बस्तड़ी वाले

Thu, 18 Aug 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 18 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Atun, who will celebrate Bstdi
आठूं पर्व मनाने को लेकर मंथन करती बस्तड़ी की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आपदा के दंश और परंपराओं को जीवित रखने के द्वंद्व के बीच आखिरकार बस्तड़ी के लोगों ने फैसला लिया है कि आठूं पर्व को जरूर मनाया जाएगा। पहले से चली आ रही परंपराओं को छोड़ना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। बस्तड़ी में महिलाओं ने बैठक की और तय किया कि आठूं पर्व मनाया जाएगा। पिछले साल तक गांव में गोविंद भट्ट के मकान में आठूं की पूजा होती थी, लेकिन इस बार यह मकान आपदा की भेंट चढ़ गया है। अब तय किया गया कि सिंघाली कस्बे में रहने वाले गणेश दत्त भट्ट के मकान में आठूं की पूजा होगी।

विज्ञापन


बस्तड़ी निवासी भावना भट्ट ने महिलाओं की बैठक में कहा कि आठूं के अवसर पर गौरा और महेश का पूजन होता है। आपदा के कारण हालांकि गांव उजड़ गया है, लेकिन जो लोग जीवित बचे हैं, उनका दायित्व बनता है कि वह परंपराओं को फिर से जीवित करें। 24, 25 अगस्त को महिलाएं गौरा और महेश की प्रतिमाएं तैयार करेंगी। पंडित को बुलाकर पूजा अनुष्ठान किया जाएगा। यह बात अलग है कि इस बार महिलाएं खेल, चांचरी के कार्यक्रम नहीं करेंगी।
विज्ञापन


रमा भट्ट ने कहा कि यदि परंपराओं को छोड़ देंगे तो आपदा का दुख ज्यादा महसूस होगा। आपदा के कारण जो होना था वह हो गया। अब नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की कोशिश चल रही है तो तीज, त्योहारों को भी उसी हिसाब से मनाया जाएगा। गांव के शंकर दत्त भट्ट ने कहा कि आठूं का पर्व पूजा अनुष्ठान तक ही सीमित रखा जाएगा। उन्होंने महिलाओं के साहस की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed