फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ATM not should Cashless

जनता को धनराशि निकालने में न हो कोई समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
ATM not should Cashless
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैंकर्स के साथ बैठक कर कोरोना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी बैंकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कार्य अवधि में सभी उचित दूरी बनाए रखें। इसके लिए सभी बैंक शाखाओं में बोर्ड लगाकर भी जनता को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि डीबीटी के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जनता के खाते में प्रेषित राशि को निकालने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार किया जाए, जिससे कि निर्धारित तिथि को ही संबंधित ग्राम पंचायत की जनता बैंक में आकर अपना लेनदेन कर सके।

बताया कि सभी बैंक सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुले रहेंगे। बैंक कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर जाने एवं वापस आवास तक आने को प्रात: सात से अपराह्न तीन बजे तक लॉक डाउन में छूट दी गई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के लिए सभी बीसी (बैंकिंग करस्पोंडेंट) को एक्टिव करने और उन्हें पास जारी करने के निर्देश दिए। लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में कुल 103 बैंक शाखाएं और 67 एटीएम संचालित हैं। साथ ही आगामी दो माह तक पर्याप्त राशि उपलब्ध है। बैठक में एसबीआई के बीएस सीपाल, ग्रामीण बैंक के पीआर दुग्ताल, सहकारी बैंक के मुकेश माहेश्वरी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed