{"_id":"fa0a026b5b89be240ddf4fb4724ef4b3","slug":"atm-code-on-the-phone-asking-a-half-million-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर एटीएम कोड पूछ डेढ़ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर एटीएम कोड पूछ डेढ़ लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 15 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी की एक महिला से फोन पर एटीएम नंबर पूछकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई है। आमखेत (मुवानी) निवासी मोनिका बिष्ट पत्नी देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 11 जुलाई को मोबाइल नंबर 8018172811 से उनके नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि तुम्हारा एटीएम लॉक हो गया है, उसे खुलवाना है, अपना एटीएम कोड बताओ। एटीएम कोड उसे बता दिया। वह व्यक्ति 14 जुलाई को फिर फोन कर खाते में कितनी रकम है, आदि पूछने लगा। शक होने पर बैंक में मालुमात की तो 12, 13 और 14 जुलाई को उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले जा चुके थे। महिला ने कहा कि उन्होंने एटीएम लॉक करा दिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर धोखाधड़ी करने वाले का पता लगाने की मांग की है। एसपी ने इस मामले की छानबीन करने का भरोसा महिला को दिलाया है।
विज्ञापन