{"_id":"605a2dc58ebc3ed7f8191a6d","slug":"ateck-by-leopard-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld419306313","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गए 32 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चराने गए 32 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने किया हमला
विज्ञापन
घायल संजय राम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सेरी पुनेड़ी गांव में तेंदुए ने 32 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना से ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ है।
सेरी पुनेड़ा गांव का संजय राम मंगलवार को घटीगाड़ के पास गांव के कुछ युवकों के साथ बकरी चराने जंगल गए थे।
संजय की बकरी दूर चली गई थी, वह बकरी लेने गए तो तेंदुए ने उनके सिर पर हमला किया। पंजों से उनके सिर पर गंभीर घाव हो गए। इसके बाद भी उन्होंने हाथों में डंडा लेकर कुछ देर तक तेंदुए से संघर्ष किया।
संजय की चीख सुनकर साथ में बकरी चराने गए युवकों ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग गया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी पीएमएस डॉ. केसी भट्ट ने बताया कि संजय के सिर में आठ टांके लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने की हवाई फायरिंग
पिथौरागढ़। तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने यहां हवाई फायरिंग कर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। घटीगाड़ में छुपा तेंदुआ बाहर नहीं निकला। ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे जलाए।
विज्ञापन
वन विभाग से की नियमित गश्त की मांग
पिथौरागढ़। पुनेड़ी के ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए के हमले की पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए नियमित गश्त कर घायल को नियमानुसार मुआवजा भी देने की मांग की है।