फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ateck by Leopard in Pithauragarh

कम नहीं हो रही आदमखोर तेंदुओं की दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ateck by Leopard in Pithauragarh
Ateck by Leopard in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में आदमखोर तेंदुओं की दहशत कम नहीं हो रही है। पिछले छह माह के भीतर पिथौरागढ़, बेड़ीनाग, देवलथल और कनालीछीना में तेंदुए आठ लोगों को मार चुके हैं। 30 से अधिक लोग तेंदुओं के हमलों में घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस बीच वन विभाग की ओर से पांच तेंदुओं को आदमखोर घोषित किया गया। इनमें से पिथौरागढ़ के दो, बेड़ीनाग और देवलथल में एक-एक तेंदुए शिकारियों की गोली से ढेर हो चुके हैं। अब कनालीछीना के आदमखोर तेंदुए की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न स्थानों पर छह माह से तेंदुए की दहशत है। पिथौरागढ़ में सितंबर से अक्तूबर तक सुकौली, बड़ौली, पौण, पपदेव, हुड़ेती, बजेटी, चंडाक, पुनेड़ी क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए ने सुकौली में 21 सितंबर को एक युवक, 24 सिंतबर को छाना पांडे में एक बालिका को मारा था। इसके बाद 30 सितंबर को शिकारी सैय्यद बिन हादी ने तेंदुए को मार गिराया था। 14 अक्तूबर को तेंदुए ने पपदेव में घास काट रही एक महिला को मार डाला।
नवंबर में तेंदुए को फिर से सैय्यद बिन हादी ने चंडाक क्षेत्र में मारा। वहीं अक्तूबर में तेंदुए ने बेड़ीनाग के भट्टी गांव में खेल रही बच्ची को मार डाला था, जिसे शिकारी जॉय हुकिल ने नवंबर प्रथम सप्ताह में मारा।
हालांकि इसके बाद भी लोगों पर तेंदुओं के हमले होते रहे। देवलथल तहसील में तेंदुओं ने 17 दिसंबर को रसैपाटा में एक महिला को, 19 दिसंबर को टूपा गांव में एक महिला और 25 जनवरी को आगर की एक महिला को मारा था।
फरवरी में नैनीताल के शिकारी हरीश धामी ने तेंदुए को मारा। अब 18 फरवरी को कनालीछीना विकासखंड के कापड़ीगांव ग्राम बजेता में तेंदुए ने घर के पास घास काट रही महिला को मार दिया था।

पांच महिलाओं को मार चुका आदमखोर
पिथौरागढ़। जिले में तेंदुए पांच महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। इनमें से तीन महिलाएं देवलथल क्षेत्र की हैं। आदमखोर तेंदुए ने पिथौरागढ़ के पपदेव गांव में एक महिला, देवलथल क्षेत्र में तीन और कनालीछीना में एक महिला की जान ली, जबकि पिथौरागढ़ के चंडाक और बेड़ीनाग के भट्टीगांव में एक-एक किशोरी को तेंदुए के हाथों जान गंवानी पड़ी। पिथौरागढ़ के सुकौली में तेंदुए ने एक युवक को मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed