{"_id":"69556e7da3c2d860d90fa274","slug":"at-the-end-of-the-year-players-took-a-pledge-to-stay-away-from-drugs-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-136563-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वर्षांत पर खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वर्षांत पर खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
Thu, 01 Jan 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के देव सिंह मैदान में खिलाड़ियों ने खेलों का अभ्यास कर वर्षांत मनाया। इस दौरान खिलाड़ियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी और पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा शारीरिक और मानसिक विकास में बाधक बनता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ बढ़कर जीवन सफल बनाना चाहिए। इस दौरान सभी ने जिले के लोगों को नए साल की शुभकामना देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन