फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   At present there is no danger from the lake built in Bharadigad

भराड़ीगाड़ में बनी झील से फिलहाल कोई खतरा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
At present there is no danger from the lake built in Bharadigad
हरकोट मालूपाली के भराड़ीगाड़ में बनी झील का निरीक्षण करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी तहसील की ग्राम पंचायत हरकोट के मालूपाती भराड़ीगाड़ (नदी) में चट्टान टूटने से 130 मीटर लंबी और 30मीटर चौड़ी झील बन गई है। एसडीआरएफ की टीम ने झील का निरीक्षण करने के बाद बताया कि झील के मुहाने से पानी का रिसाव हो रहा है, इसलिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के हरकोट के मालूपाती भराड़ीगाड़ में 21 अगस्त को भारी भूस्खलन हुआ था। पहाड़ी टूटकर गिरने से भराड़ीगाड़ (नदी) में पानी रुकने के कारण झील बन गई थी। वहां बड़ी झील बनने से आपदा प्रभावित रूमालखेत, मल्ला और तल्ला भदेली गांव को खतरा पैदा हो गया था। लोग सहमे हुए थे। एडीएम एफआर चौहान के निर्देश पर एसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने झील का निरीक्षण किया। देवेंद्र सिंह ने बताया कि झील 130 मीटर लंबी, 30मीटर चौड़ी और पांच से सात मीटर गहरी है। झील के मुहाने से पर्याप्त मात्रा में पानी निकल रहा है, जिससे फिलहाल कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed