फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Associating teachers angry people demonstrated

शिक्षकों को संबद्ध करने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Wed, 04 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Associating teachers angry people demonstrated
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इस तहसील के राजकीय हाईस्कूल खतीगांव से शिक्षकों को एक एक कर दूसरे विद्यालयों में संबद्ध करने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि इस तरह के फैसलों से विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था चौपट हो रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्टाफ की कमी से जूझ रहे खतीगांव हाईस्कूल के एक शिक्षक को अस्थायी व्यवस्था में राजकीय हाईस्कूल धनौड़ा संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा अंग्रेजी अध्यापक को डीडीहाट डायट में और वरिष्ठ सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को खंड शिक्षा अधिकारी विण से संबद्ध कर दिया गया है। अधिकारियों को यह आदेश देते समय यह भी मालूम नहीं रहता कि विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था कैसे चलेगी।
विज्ञापन


लोगों ने मांग की कि शिक्षकों की संबद्धता को तत्काल निरस्त किया जाए और विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को सुचारु किया जाए। यदि तत्काल यह फैसला नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग व्यापक आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, मेघराज, गोदावरी देवी, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह, सोबन सिंह, भुवन सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, उमेद सिंह, बहादुर सिंह, पूरन सिंह आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed