{"_id":"660c3cb0279bd545f40f6ad2","slug":"asphalt-started-crumbling-in-ropla-within-a-week-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-111887-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रोपला में एक सप्ताह में ही उखड़ने लगा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रोपला में एक सप्ताह में ही उखड़ने लगा डामर
Tue, 02 Apr 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
स्यांकुरी के रोपला सड़क पर उखड़ा डामर। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत स्यांकुरी के तोक रोपला में डामरीकरण की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सड़क पर पीएमजीएसवाई की ओर से कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने वायरल वीडियो में डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह में ही डामर उखड़ने लगा है। इससे डामरीकरण में भ्रष्टाचार होने का अंदेशा है। ग्राम प्रधान ललित राम ने पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता किशन ऐरी को खराब गुणवत्ता की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एई ने कहा कि स्थलीय निरीक्षण के लिए अवर अभियंता हरीश रेखोला को मौके पर भेजा है। उन्होंने कहा कि अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
नाली चोक होने से सड़क में बह रहा गंदा पानी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में नाली चोक होने से सड़कों में गंदा पानी बहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को खड़ी बाजार के पीछे की गली निवासी सतीश जोशी और नरेश वर्मा ने कहा कि पालिका के पर्यावरण मित्रों के सफाई न करने के कारण नालियां चोक हो रही हैं। इससे गंदा और दुर्गंध युक्त पानी रास्ते में बह रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि जब से प्रशासक के हाथ में पालिका की कमान गई है तब से दिक्कतें बढ़ गई हैं। स्थानीय हिमांशु राय, महेश जोशी ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर ईओ पूरन सिंह बोहरा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद