फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Askot-Narayan Nagar road will soon be pothole-free, making travel easier

Pithoragarh News: अस्कोट-नारायण नगर सड़क जल्द होगी गड्ढा मुक्त, सफर होगा आसान

Fri, 17 Apr 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Askot-Narayan Nagar road will soon be pothole-free, making travel easier
अस्कोट(पिथौरागढ़)। आखिरकार अस्कोट-नारायण नगर मोटर मार्ग जल्द गड्ढा मुक्त होगा। इस सड़क पर पैंच वर्क शुरू हुआ है इससे क्षेत्र के लोगों के साथ ही वाहन चालकों और यात्रियों में खुशी है। पैंच वर्क के बाद यह सड़क गड्ढा मुक्त होगी तो इस पर आवाजाही सुगम होगी और खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि यह सड़क गड्ढों से पटी है इससे वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के बीच वाहन चालक और यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क के सुधारीकरण की मांग कर रहे थे। आखिरकार पीएमजीएसवाई ने सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया है। ऐसे में इस सड़क पर आवाजाही सुगम होने की उम्मीद है। ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, प्रधान टिकेंद्र बहादुर पाल, प्रकाश पाल, तनुज पाल, नारायण सिंह बिष्ट आदि ने सड़क का सुधारीकरण किए जाने पर खुशी जताई है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता दौलत चंद ने बताया कि पहले आबादी वाले क्षेत्र में डामरीकरण किया जा रहा है। ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण डामर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed