फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   askot mein beeaaro ke khilaaph pradarshan kiya

अस्कोट में ग्रिफ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
askot mein beeaaro ke khilaaph pradarshan kiya
अस्कोट बाजार में बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
अस्कोट (पिथौरागढ़)। लोगों ने अस्कोट बाजार में बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीआरओ मानकों के अनुसार काम नहीं कर रही है। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्कोट बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता तनुज पाल के नेतृत्व में विभिन्न संगठन के लोगों ने एकत्र होकर बीआरओ के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बीआरओ के कार्य मानकों के अनुसार नहीं हो रहे हैं। अस्कोट तिराहे पर करोड़ों की लागत से बनी दीवार तीन माह में ही ढह गई है, जिससे भूस्खलन का खतरा अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

कहा समस्या को लेकर वह बीआरओ के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल ने कहा कि मानकों के अनुसार कार्य नहीं करने से सिर्फ धन की बर्बादी हो रही है। प्रदर्शन में पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह राम, नरेंद्र बसेड़ा, विनोद बसेड़ा, तरुण पाल, नवीन रावत, सनी लुंठी, हिमांशु लुंठी, व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल, किशोर कुमार, योगेंद्र धामी, सोनू बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed