फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Asian Academy won the match

एशियन एकेडमी ने मैच जीता

Tue, 02 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Asian Academy won the match
पिथौरागढ़ में क्रिकेट मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एशियन एकेडमी ने देवसिंह इंटर कॉलेज की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। 

विज्ञापन


मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एशियन एकेडमी और देवसिंह इंटर कॉलेज के बीच मैच हुआ। एशियन एकेडमी ने 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। आकाश भंडारी ने 99 और वैभव ने 20 रनों का योगदान दिया। दीपक बिष्ट ने 2 विकेट लिए। जवाब में देवसिंह इंटर कॉलेज की टीम 24 ओवर में 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रवींद्र ने 37 और भरत ने 31 रन बनाए। आलोक ने 4 विकेट लिए। अंपायर हरीश जोशी, गोविंद सिंह परिहार और स्कोरर पुष्कर चंद रजवार थे।
विज्ञापन


एशियन के आकाश भंडारी को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान जिला समन्वयक उमेश जोशी, कलस्टर कोआर्डिनेटर कैलाश चंद्र जोशी, जगदीश लोहनी, कोच नीरज सौन, प्रकाश जोशी, आयुष जोशी, कौशल उप्रेती आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed